फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड : ढाई लाख डुप्लीकेट नाम बाहर

Thu, 11 Dec 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए शत प्रतिशत पात्रों को आयुष्मान कार्ड जारी करने के आदेश दिए गए हैं। सूची में शामिल करीब ढाई लाख डुप्लीकेट नामों को बाहर कर दिया गया है। बुधवार को सीडीओ अंजूलता ने आयुष्मान कार्डाें के सत्यापन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में 13 लाख से अधिक पात्रों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जानी है। अब तक करीब 10 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। शासन ने सेक सूची में शामिल के साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों व 70 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कार्ड बनाने के लिए तैयार की गई सूची में करीब ढाई लाख लोग ऐसे मिले, जिनके नाम सेक सूची, अंत्योदय कार्ड व 70 साल की उम्र से अधिक की श्रेणी में शामिल मिले। कई लाेगों की मौत भी हो चुकी है। जांच के बाद डुप्लीकेट करीब ढाई लाख लोगों के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। शेष मिले पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन



45 हजार लोगों के आवेदन लंबित, नहीं बन पा रहे कार्ड
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए करीब 45 हजार आवेदन लंबित हो गए हैं। इनके निरस्त होने के बाद ही लाभार्थी दोबारा आवेदन कर सकेंगे। पीड़ितों ने सीएमओ के स्तर से निरस्तीकरण के लिए प्रक्रिया पूरी कराकर शासन को भिजवाया है, लेकिन अब तक लंबित आवेदनों को निरस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें