फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से बचने की अपील

Wed, 01 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को नशा विरोधी रैली निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला संस्था भारत स्काउट्स और गाइड्स की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। स्काउट-गाइड ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही तंबाकू को जिसने गले लगाया, मौत को उसने पास बुलाया... नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया। तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को बताया गया। तंबाकू के सेवन से लोगों को रोकने का आह्वान किया।

स्काउट भवन से जन जागरूकता रैली निकली। यह रैली दीवानी कचहरी, बस स्टेशन, कहारों का अड्डा, जहानाबाद पुलिस चौकी, चम्पा देवी मंदिर, रेवती राम का तालाब, डिडौली होते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाडा पहुंची। यहां पर प्रधान रामहेत, सज्जन सिंह, श्यामलली, सियाराम, नवनीत वर्मा आदि ने रैली का स्वागत किया और शर्बत पिलाया।
विज्ञापन


जिला ट्रेनिंग कमिशभनर श्रीराम यादव की अगुवाई में स्काउट-गाइड ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत माता मंदिर और सई नदी तट पर सफाई की। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गायत्री प्रज्ञा पीठ चकसुंडा की ओर से व्यसन उन्मूलन जन जागरूकता रैली निकाली।

रैली अचलेश्वर मंदिर होते हुए प्रज्ञा पीठ में आई। वक्ता राम शंकर सिंह ने कहा कि नशे से ग्रसित व्यक्ति असामाजिक होता है। इस मौके पर राम शंकर सिंह, अरविंद द्विवेदी, करुणा शंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से कस्बे में रैली निकाली गई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, बद्री प्रसाद साहू, राम कंकन गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ. नितिन निगम ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। अन्य बीमारियां भी बढ़ रही है।

तंबाकू के लगातार सेवन से शरीर कमजोन होने लगता है। इससे भूख भी कम लगती है। इस मौके पर डॉ. केएस सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. आदर्श सिंह, डॉ. जीके बरनवाल, डॉ. पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें