फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में बातचीत का ऑडियो सही मिला, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। मोन गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र सोनकर और पूर्व प्रधान पुत्र शैलेंद्र सिंह के बीच बुधवार को लेनदेन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया ऑडियो सही पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मोन गांव की रहने वाली पूर्व प्रधान सरोजिनी सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह और लेखपाल महेंद्र सोनकर के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा था। इसमें लेखपाल को यह कहते सुना गया कि उनके आने-जाने का तेल और चाय-पानी की व्यवस्था तो करवा दिया करो।
ऑडियो के वायरल होने के उप जिलाधिकारी सालिगराम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश को मामले की जांच सौंपी।
एसडीएम ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लेखपाल महेंद्र कुमार सोनकर को निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

राजापुर जमोलिया में हुई मारपीट में क्रॉस केस
महराजगंज (रायबरेली)। राजापुर जमोलिया गांव में बीते बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। गांव के रहने वाले बृजेश कुमार तथा दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी के मध्य जमीन विवाद चल रहा है। इसमें राजस्व कर्मियों की टीम सोमवार को जमीन नाप कर लौट आई थी, लेकिन दोनों पक्ष इस नाप से संतुष्ट नहीं थे।
इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, और जमकर लाठियां चलीं। इससे दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए थे। मामले में डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुष्पा देवी ने बृजेश कुमार, राजेश कुमार, लाल बहादुर तथा सतीश कुमार और बृजेश कुमार ने काशी प्रसाद, लालू प्रसाद, पुष्पा देवी और पूनम देवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार यादव का कहना है कि क्रास केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें