फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी ने की खुदकुशी

Thu, 06 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। शौच के लिए खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस से न्याय नहीं मिला तो किशोरी ने घर जाकर खुदकुशी कर ली। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


गांव की महिला के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नित्यकर्म के लिए खेत गई थी। इसी दौरान आरोपी युधिष्ठिर उर्फ डिजिटल ने बेटी का पीछे से गला पकड़ लिया और उसे एक खाली मकान में खींच ले गया। बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के मुताबिक शोर शोराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।

दोपहर करीब दो बजे करहिया चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस देर शाम तक न तो मौके पर पहुंची और न ही मामले में कार्रवाई की। शाम छह बजे घर में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे बेटी ने लटककर जान दे दी। घटना के समय वह खेत में घास काटने गई थी, जबकि उनके पति बरुआ चौराहे पर मोबाइल रिचार्ज कराने गए थे। खेत से लौटकर घर आई तो बेटी के खुदकुशी की जानकारी दी।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि किशोरी और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद मां बेटी को लेकर कोतवाली आई थी। मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई। इस पर मां-बेटी चली गई थीं। घर जाकर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। पुलिस की तरफ से मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती गई। मां की तहरीर पर आरोपी युधिष्ठिर उर्फ डिजिटल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें