फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिलाओं का वीडियो बनाने के विरोध में तमंचे की बट से हमला

Wed, 23 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। डीजे की धुन पर डांस कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करने पर बारात आए युवक की पिटाई कर दी गई। तमंचे के बट से उसके सिर पर हमला होने से वह लहूलुहान हो गया। इस विवाद से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन


परशदेपुर के गोपालीपुर गांव निवासी पवन कुमार के पुत्र रवि की बरात नसीराबाद के भैनापुर गांव के बुद्धराम के यहां गई थी। द्वारपूजा के बाद डीजे पर बरात आईं महिलाएं डांस कर रहीं थी। इस दौरान गांव के अनुज कुमार वीडियो बनाने लगे। बरातियों ने वीडियो बनाने का विरोध किया। न मानने पर उसका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर मोबाइल वापस कर दिया गया।

अनुज को यह बात खराब लगी। थोड़ी देर बाद वह अपने साथियों के साथ आया और मोबाइल छीनने वाले युवक अंकित के ऊपर तमंचा की बट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया और उसे नसीराबाद सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर आई पुलिस ने तमंचा समेत चार युवकों को हिरासत में लिया है। अफरातफरी से शादी की रस्म रुक गईं। सुबह सात बजे फिर शादी की रस्म शुरू हुईं, जो 12 बजे तक चली। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें