फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में ताले तो बैंकों में मारामारी, हंगामा

Tue, 13 Dec 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में बैंक में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद लोगों की मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन बाद मंगलवार को बैंक खुलने से बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। अधिकतर एटीएमों में ताले लटक रहे हैं। जहां एटीएम खुले रहे, वहां रुपया निकालने के लिए ग्राहकों के बीच मारामारी दिखी।
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में एटीएम खाली हो गए। लाइन में लगने के बाद धन न होने पर ग्राहकों को बैरंग भी लौटना पड़ रहा है। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के जलालपुर धई में आक्रोशित ग्राहकों ने हंगामा किया। मैनेजर और कैशियर पर मनमानी का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर सभी को शांत कराया।

कहीं दो हजार तो कहीं पर 10 हजार रुपये ग्राहकों को थमाए गए। तीन दिन बाद बैंक खुलने के बाद शहर में सुबह से ही विभिन्न बैंक शाखाओं में ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें दिखी। सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक, हाथी पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में बुजुर्ग, पुरुष और महिलाओं की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन


किसी को रुपया बदलवाना था तो किसी को धन निकासी करनी थी। भीड़ वजह की वजह से पहले धन निकासी के चक्कर में ग्राहकों के बीच आपस में खूब धक्कामुक्की हुई। घंटाघर स्थितप्रधान डाकघर में भारी भीड़ ग्राहकों की दिखी। वही शहर के ज्यादातर एटीएम बंद रहे। जिन एटीएम में रुपया था, वहां ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।

दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जलालपुर धई में बैंक मैनेजर और कैशियर की मनमानी से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। ग्राहक दिनेश, संतोष यादव व शमशेर सिंह का कहना था कि धन निकासी में मनमानी की जा रही है। इससे परेशानी हो रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। राही ब्लॉक क्षेत्र के मुंशीगंज एम्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया में भी धन की कमी वजह से दो-दो हजार रुपये ही ग्राहकों को दिए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा मधुपुरी और दरियापुर में एक ही काउंटर से धन निकासी और जमा किया जा रहा है।

इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुंशीगंज निवासी राजनारायण अग्रहरि, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, ओम प्रकाश साहू ने कहा कि समस्या न सुधरी तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। यही नहीं खागीपुर सड़वा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में भी ग्राहकों को लेनदेन के लिए मारामारी करनी पड़ रही है।

सलोन, डीह, ऊंचाहार, गदागंज, डलमऊ समेत अन्य कस्बों के बैंकों में रुपये बदलने और जमा करने में ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले बैंकों में धन निकालने पहुंचे श्वेता त्रिपाठी, रोहित सिंह, शालिनी सिंह, कृष्ण गोपाल, सुशील मिश्र, यशी पांडेय का कहना है कि बैंकों में रुपया बदलने, जमा और निकालने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बैंकों में अव्यवस्था है। अलग से काउंटरों की व्यवस्था नहीं की गई है। भीड़ के चलते लेनदेन के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाना चाहिए। पर ऐसा नहीं हो रहा है और परेशानी हो रही है। भीड़ के चलते दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें