खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गांव सुर्जीपुर मजरे निह्स्था में बच्चों के विवाद को लेकर पुत्रों ने पिता व छह माह की दुधमुंही भतीजी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पिता ने खीरों थाने में तहरीर देकर अपने दो पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सुर्जीपुर निह्स्था निवासी मंगल ने आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार की शाम वह अपनी दुधमुंही नातिन पायल को लेकर दरवाजे बैठा था, तभी बच्चों के विवाद को लेकर पप्पू व सर्वेश ने आकर गालीगलौज की। मना करने पर दोनों लोगों ने लाठी डंडों व लात घूंसों से मारापीटा।
आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस दौरान दुधमुंही नातिन पायल को भी चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगल की तहरीर के आधार पर पप्पू व सर्वेश के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया गया है।