फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाने की चाहत होगी पूरी, बनेंगे 128 फ्लैट

Thu, 17 Dec 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीए (रायबरेली विकास प्राधिकरण) ने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 128 आवास बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे लोगों को कम दाम में आवास की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय एवं राज्य शहरी नीति के तहत सार्वजनिक, निजी और सहकारी क्षेत्र में नई आवासीय योजना तैयार की गई है। इसमें एलआईजी और ईडब्ल्यूएस टाइप के फ्लैट बनाने हैं।

इसे दुर्बल और अल्प आय वर्ग के  लोगों को आवंटन किया जाएगा। इसके लिए आरडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। रतापुर चौराहा निकट लखनऊ हाईवे पर बन रही एकता विहार आवसीय कॉलोनी में 128 आवास बनाए जाएंगे।                
विज्ञापन


इसमें ईडब्ल्यूएस के 96 और एलआईजी के 32 मकान होंगे। ग्रुप हाउसिंग पद्धति के आधार पर फ्लैट का निर्माण होना है। इसका लाभ गरीब वर्ग के ही लोगों को दिया जाएगा।

आरडीए के एक्सईएन एसके सिन्हा ने बताया कि शासन की मंशानुरूप गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर आवासों का निर्माण कराया जा रहा है।

इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद आवंटन की प्रक्रिया होगी, जो कि शासन के मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें