फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आते ही आता है ख्याल- डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को सपा की साइकिल यात्रा के सवाल पर विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही इन्हें अपना ख्याल आता है। साढ़े चार साल ये कहां थे। कोरोना काल में जब भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों का सहयोग कर रहे थे तो ये नेता घरों में एसी में बैठकर ट्वीट कर रहे थे। वोट लेना होता है तो ही यह समूह बाहर आता है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचारवाद के खिलाफ भाजपा के विकासवाद पर जनता को पूरा भरोसा हो गया है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में कोरोना टीकाकरण में हमारा प्रदेश सबसे आगे आ गया है।
टीकाकरण शुरू हुआ था तो यही नेता वैक्सीन को भाजपा वैक्सीन बता रहे थे। टीकाकरण का खूब विरोध किया लेकिन अब वैक्सीन लगवाने के लिए प्रदेश की जनता सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश के विकास के बारे में सोचती है और विकास कराया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें