फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया को सशक्त बना रहा आरेडिका : राज्यपाल

Sun, 10 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलकोच कारखाना लालगंज का निरीक्षण करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
विज्ञापन
रेलकोच। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को दौरा किया। वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य यात्री कोचों के निर्माण की जानकारी ली। राज्यपाल ने सराहना करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान को आरेडिका सशक्त बना रहा है। जन भवन में आयोजित चिंतन शिविर में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यदक्षता, आपसी समन्वय व बेहतर परिणाम देने समेत अन्य दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिविर के बाद राज्यपाल ने व्हील शॉप में स्थापित मशीनों का लोकार्पण किया। राज्यपाल सुबह करीब दस बजे आरेडिका पहुंचीं। अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद चिंतन शिविर में पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली आदि पर सामूहिक चर्चा हुई। राज्यपाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए टीम भावना, नवाचार एवं कार्य संस्कृति को संस्थान की सफलता का आधार बताया।

आरेडिका के महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने वंदे भारत कोच के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर साल उपक्रम नए रिकार्ड बना रहा है। चिंतन शिविर के बाद राज्यपाल ने कारखाना परिसर का दौरा किया। अधिकारियों ने वंदे भारत व दीनदयाल कोच के निर्माण की जानकारी दी। बताया कि फोर्ज्ड व्हील बनाने में आरेडिका की यूर्केन व रूस पर निर्भरता खत्म हुई है। महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे ने राज्यपाल को व्हील निर्माण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें