फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिकायतों पर लग रही मनमानी रिपोर्ट, नहीं मिल रहा समाधान

विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी। - फोटो : डलमऊ कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी।
विज्ञापन
रायबरेली। थाना स्तर पर समस्याओं के निदान के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को तहसील, ब्लॉक व थाना में ही न्याय मिले, लेकिन अधिकारियों की मनमानी से लोगाें को समाधान दिवस से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शिकायतों में मनमानी रिपोर्ट लगाकर निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कई पुराने मामले ऐसे आए जिनका समाधान नहीं हुआ। इसके बावजूद अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस बार भी मायूस होकर लौटना पड़ा। ऊंचाहार कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें पूरे बड़ा मजरे खरौली गांव के रिटायर्ड फौजी अमर सिंह ने भूमिधरी जमीन पर हदबरारी के बावजूद कब्जा न मिलने की शिकायत की। वहीं, कस्बे की गायत्री नगर निवासी शिमला ने पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। पूरे लाल मजरे शुकुरूल्लापुर के भइयाराम ने विपक्षी पर उनकी भूमिधरी जमीन में जबरन कब्जा करने की शिकायत की। समाधान दिवस में आई सात शिकायतों में एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

केस-1
नहीं मिला मजदूरी का पैसा
डलमऊ कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस कर आयोजन किया गया। सराय दिलावर गांव के गोविंद कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि चौदहमील के भट्ठा ठेकेदार ने छह माह तक मजदूरी कराई, लेकिन पैसा नहीं दिया। कई बार समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं मिला। समाधान दिवस के दौरान चार लोगों ने फरियाद लगाई, मगर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


केस-2
एक भी समस्या का नहीं हुआ निस्तारण
खीरों थाना परिसर में उप जिलाधिकारी लालगंज मिथलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान खजुहा के देशराज लोधी ने रास्ते के विवाद, चौधराइन का पुरवा की रामा देवी ने सहन में विवाद होने की शिकायत की। समाधान दिवस में नौ शिकायतें आई, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।



केस-3
सात बार फरियाद, नहीं मिला न्याय
नसीराबाद थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सलोन तहसीलदार दीपिका ने समस्याओं को सुना। पूरे बस्ती मजरे लहेंगा निवासी महंगा देवी ने बताया कि गांव के एक युवक ने उनका छप्पर गिरा दिया है। पांच बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी तरह बेढौना निवासी रामचंद्र ने कहा कि उसकी भूमिधरी जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सात बार समाधान दिवस में फरियाद लगाई। बावजूद इसके अभी तक समाधान नहीं हुआ।

केस-4
दीवार बनाकर कर लिया कब्जा
गदागंज थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी दयानंद तिवारी व कानूनगो शिव प्रकाश त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मखदूपुर के लल्ला यादव बताया कि चकरोड पर विपक्षी ने दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। राजस्व निरीक्षक ने लेखपाल को मामले की जांच कर जल्द समाधान कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें