फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी अनुदेशिका, टैंकर ने रौंदा

Thu, 17 Dec 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शहर के सत्य नगर निवासी श्वेता श्रीवास्तव पुत्री माधवराज श्रीवास्तव राही ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल प्रेमराजपुर में कला शिक्षा की अनुदेशिका के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह श्वेता स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर आईटीआई के पास गड्ढे हैं। इन्हीं गड्ढे में फंसकर श्वेता स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी।


इसी बीच पीछे से सुल्तानपुर की तरफ  जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने श्वेता को रौंद दिया। इससे श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई। एसओ विपिन सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने अनुदेशिका को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतघोषित कर दिया। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। थानेदार का कहना है कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उधर, अनुदेशिका की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सभी ने घटना पर  राजमार्ग पर बने गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें