फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया की फेंकी शराब के पीने से एक और ग्रामीण ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव निवासी एक ग्रामीण की जहरीली शराब पीने से रविवार भोर मौत हो गई।
विज्ञापन

माफिया की ओर से फेंकी गई विंडीज ब्रांड की देसी शराब के पीने से उसकी हालत बिगड़ी थी। जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है।
पहले महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर में जहरीली शराब पीने से महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद शराब माफिया ने रूपामऊ गांव के पास जहरीली शराब फेंक दी थी।
विज्ञापन

फेंकी गई शराब के पीने से शनिवार को रूपामऊ गांव निवासी मदन (50), दुर्गा (40), नंदकिशोर (55) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रात में हालत गंभीर होने पर दुर्गा को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां रविवार भोर उसकी मौत हो गई। दुर्गा का शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों ने रोना-पिटना मच गया। थानेदार विनय कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीने से दुर्गा की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
डीएम-एसपी ने दुकानों का जायजा लिया
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार ने रविवार को शहर से लेकर कस्बों में जाकर सरकारी शराब की दुकानों को चेक किया। उन्होंने विंडीज ब्रांड की देसी शराब की बिक्री न करने की नसीहत दी। एसपी ने कहा कि यदि कोई अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन

29 लोग पहुंचे घर, दिलाई गई शपथ
शराब पीकर बीमार हुए 29 लोगों के स्वस्थ होने पर रविवार को उन्हें जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी को फूल देकर जिला अस्पताल से घर भेजा गया।
इस दौरान सभी को शपथ दिलाई कि वह कभी भी शराब का सेवन नहीं करेंगे। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरी तरह से स्वस्थ होने पर 29 लोगों को घर भेजा गया। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह न तो खुद शराब का सेवन करेंगे। यदि कोई शराब का सेवन करता है तो उसे ऐसा करने से रोकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें