फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन सीट पर सपा से एक और उम्मीदवार ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र से नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन

अंतिम दिन सपा से जगदीश प्रसाद के पर्चा भरने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई। एक दिन पहले ही सपा से सुरेश चौधरी ने पर्चा भरा था।
आखिरी दिन सात नामांकनपत्र जमा होने के बाद सलोन सीट के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में मंगलवार को सपा से जगदीश प्रसाद दो सेटों में नामांकनपत्र जमा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पार्टी से चुनाव चिह्न मिलने का दावा किया।
इससे पहले सोमवार को इसी सीट से सुरेश चौधरी भी सपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर चुके हैं। एक ही पार्टी से दो-दो उम्मीदवारों के नामांकन होने से सभी अचरज में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आखिरी दिन भारतीय पंचशील पार्टी से सुदर्शन राम, जन अधिकार पार्टी से किरन, जनता दल यूनाइटेड से अमित कुमार, निर्दलीय कमलेश, राम सजीवन, जगसरन ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सलोन विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर आशाराम वर्मा ने बताया कि मंगलवार को सात पर्चे जमा हुए हैं। अब तक 13 लोगों ने पर्चा भरा है। सपा से दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
15.29 करोड़ के मालिक जगदीश हैं मेडिकल एडवाइजर
सलोन सीट से मंगलवार को सपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने वाले जगदीश प्रसाद 15.29 करोड़ के मालिक हैं। 831 आजाद बिहार ब्लॉक जी (खोड़ा) गाजियाबाद के रहने वाले जगदीश बांबे यूनिवर्सिटी से एमसीएस हैं। वर्तमान में पेंशनधारक होने के साथ ही वे मेडिकल प्रोफेशनल एडवाइजर हैं। जगदीश के पास 1.47 करोड़ और पत्नी सुधा प्रसाद के पास 2.60 करोड़ की चल संपत्ति है। स्वयं के पास 1.19 करोड़ और पत्नी के पास 10.05 करोड़ की अचल संपत्ति है। पति और पत्नी पांच साल में करोड़ों के आयकर दाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें