फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजू और मोहसिन बने चैंपियन

Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में चल रहे मध्य क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने मैदान में जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की। शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम के खिलाड़ी मोहसिन बालक वर्ग और लखनऊ की अंजू यादव बालिका वर्ग में चैंपियन बनी।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किय। डीएम ने कहा कि खेलकूद आपस में भाईचारे, एकता और विकास के प्रतीक हैं। खेल में जैसे नियमों का सभी लोग पालन करते हैं, उसी तरह आगे चलकर आपको समाज में अनेक नियमों का पालन करना होगा। 

विशिष्ट अतिथि मध्य क्षेत्र के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बेहद जरूरी होता है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही आपस में सामंजस्य भी बढ़ता है। एफजी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मेजबान फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक रायबरेली, जबकि बालिका में राजकीय पॉलीेटेक्निक की टीम चैंपियन बनी। इसी तरह निशक्त  छात्र वर्ग इंद्रपाल और छात्रा वर्ग में शालिनी चैंपियन रही। इससे पहले मंगलवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

इसमें रायबरेली, लखनऊ, महमूदाबाद, गोंडा के छात्र-छात्राओं डांस, गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर एमए खान, सुषमा पाठक, रेनू भट्ट, विनोद कुमार, डॉ. केसीएम शुक्ला, रवींद्र सोलंकी, अवनीश अग्निहोत्री, राजकुमार अवस्थी, गौरव मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें