फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से खफा किसानों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति गोकुलपुर में यूरिया केवल चहेते किसानों को दी जा रही है। किसानों ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार को साधन सहकारी समिति के सामने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि खाद वितरण में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

किसान नागेश, दिलीप, धर्मेश, गोपाल, हरिश्चंद्र, राजू, रामगोविंद व राजकुमार ने बताया कि साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद उपलब्ध है। पिछले कई दिनों से वितरण किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि सचिव अपने चहेतों को बिना कतार में लगे खाद दे रहा है। नाराज किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, साधन सहकारी समिति के सचिव माता प्रसाद का कहना है कि खाद वितरण में भेदभाव नहीं हो रहा है। जो खाद मिलती है, उसे किसानों में वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें