फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की घटना को लेकर थम नहीं रहा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हाथरस की घटना को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतर रहे हैं। राष्ट्रीय भागीदारी मिशन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुख्य संयोजक सुशील पासी ने कहा कि हाथरस की घटना से संपूर्ण मानवता शर्मसार हुई है। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला प्रभारी सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। परिवार को सुरक्षा दी जाए। घर के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। जिलाध्यक्ष यशपाल, सलोन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी योगेश, अखिलेश यादव, दुर्गाशंकर पटेल, राम कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय पासी सेना ने हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
अध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि आरोपियों को फांसी दी जाए। शंकर रावत, लाजवंती कुरील, राजकमल पासी, रामू रावत, अवनीश रावत आदि मौजूद रहे। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने भी हाथरस की घटना में शामिल आरोपियों को अविलंब सजा दिलाने की मांग की। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस मौके पर सुधीर साहू, अभिषेक यादव, नीरज यादव, मनोज त्रिवेदी, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा है कि जिस तरह की घटना हाथरस में घटी, उससे पूरी इंसानियत दहल गई है। उत्तर प्रदेश की पुलिस का नकारा चेहरा जनता के सामने आ गया है। सपा नेता धीरज यादव, राजेंद्र यादव, शिव बहादुर यादव, रामलखन यादव आदि ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि आम जनता का पुलिस और प्रशासन से भी विश्वास हट गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी भरत मिश्रा, दिनेश मिश्रा, जीतू शुक्ला आदि ने भी घटना की निंदा करते हुए सरकार से त्यागपत्र देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें