फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडलों के राशन हुई कटौती, दाल में किया गया इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 1.82 लाख से अधिक लाडलों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को ड्राई राशन वितरण का मेन्यू बदल दिया गया है। एक ओर जहां दूध और घी को बंद कर दिया गया है, वहीं सोयाबीन तेल के साथ ही दलिया का वितरण शुरू किया गया। सभी में दाल का वितरण बढ़ा दिया गया है। कुपोषित बच्चों को पहले 500 ग्राम दाल मिलती थी अब उन्हें दो किलो दाल दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं में भी दाल की मात्रा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में संचालित 2833 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों में पोषाहार का वितरण किया जाता था। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में भी पोषाहार बांटा जाता था।
शासन ने पोषाहार के वितरण को बंद करके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से ड्राई राशन के साथ देशी व दूध का वितरण कराया गया था। अब शासन ने मेन्यू बदल दिया है। लाडलों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में चने की दाल के वितरण के साथ ही सोयाबीन तेल का वितरण शुरू किया गया है। गेहूं के स्थान पर दलिया बढ़ा दी गई है। नए मेन्यू के हिसाब से वितरण के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दलिया, दाल और तेल का ऐसे होगा वितरण
छह माह से तीन वर्ष के बच्चों को पहले डेढ़ किलो गेहूं, एक किलो चावल, 450 ग्राम घी और 750 ग्राम दाल दिया जाता था। अब एक किलो दलिया, एक किलो चावल, 455 ग्राम तेल और एक किलो दाल मिलेगा। तीन साल से छह साल के बच्चों को डेढ़ किलो गेहूं, एक किलो चावल मिलता था, लेकिन 500 ग्राम दलिया, 500 ग्राम चावल व 500 ग्राम दाल मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, 450 ग्राम घी, 750 ग्राम दाल मिलती थी। अब डेढ़ किलो दलिया, 455 ग्राम तेल और एक किलो दाल मिलेगी। अतिकुपोषित बच्चों को पहले ढाई किलो गेहूं, डेढ़ किलो चावल, 900 ग्राम घी, 500 दाल मिलती थी, लेकिन अब डेढ़ किलो दलिया, डेढ़ किलो चावल, 455 ग्राम तेल और दो किलो दाल मिलेगी।
इन लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
ब्लॉक लाभार्थी
शहर 6,219
सरेनी 11,169
ऊंचाहार 9,812
हरचंदपुर 9,002
सतांव 13,042
खीरों 11,138
डलमऊ 13,260
जगतपुर 5,812
राही 11,434
बछरावां 12,535
महराजगंज 5,745
लालगंज 11,299
शिवगढ़ 8,969
अमावां 8,242
रोहनियां 4,939
गौरा 6,691
सलोन 13,373
छतोह 10,474
डीह 9,654
कुल 1,82,909
एनआरएलएम के समूहों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं में वितरित होने वाले राशन का नया मेन्यू आ गया है। नए मेन्यू के हिसाब से ही राशन वितरण के आदेश दिए गए हैं। दाल की मात्रा बढ़ाने के साथ ही दलिया का वितरण भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शरद त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें