फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल का पिलर ढहाया, ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 07 Apr 2017 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली और अमेठी जिले की सीमा स्थित डिघिया गांव में बुधवार रात अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल के पिलर ढहवा दिए। बृहस्पतिवार सुबह इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर दोनों जिलों के पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। अराजकतत्वों पर कार्रवाई करने की बात कहकर अफसरों ने ग्रामीणों को शांत कराया। तनाव के मद्देनजर गांव में चार थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


डिघिया गांव थाना फुरसतगंज जिला अमेठी के अंतर्गत आता है, जबकि तहसील सदर रायबरेली लगती है। गांव के बाहर एक पुराना धार्मिक स्थल है। ग्रामीण चंदा लगवाकर धार्मिक स्थल के चारों तरफ बाउंड्रीवाल कराने के लिए पिलर खड़ा करा रहे थे। रात में अराजकतत्वों की ओर से पिलर को ढहवा दिया गया। सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो सभी आक्रोशित हो उठे। हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे गांव में तनाव हो गया।

सूचना पर एसडीएम सदर निशा, तहसीलदार अशोक कुमार और सीओ तिलोई हौसिला प्रसाद के अलावा कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। अफसरों ने मामले में कार्रवाई करने की बात कहकर सभी को शांत कराया। तनाव के मद्देनजर मिल एरिया, फुरसतगंज, जायस, मोहनगंज थानों की फोर्स गांव में तैनात की गई है। फुरसतगंज थानेदार राम अवतार का कहना है कि अराजकतत्वों को चिह्नित कराया जा रहा है। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर निशा ने बताया कि गांव में धार्मिक स्थल पर किसी ने पिलर को ढहवा दिया था। मामले को शांत करा दिया गया है। स्थिति सामान्य है। गांव में पुलिस बल तैनात करा दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें