फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा अंडरपास

Mon, 18 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अंडर शिलान्यास समारोह में विधायक के साथ मौजूद क्षेत्रीय लोग।
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर में बंद पड़ी 44 ए रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शनिवार को भूमि पूजन के बाद आधारशिला रखी।
विज्ञापन


शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज बनने और क्राॅसिंग बंद होने से नगर दो हिस्सों में बंट गया है। उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर आम लोगों की समस्या को उठाया, जिसके बाद रेलवे ने क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण कराने के प्रस्ताव पर सहमति दी है। जल्द ही काम शुरू होगा। निर्माण के बाद दुकानदारों का व्यापार बढ़ेगा।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता इंद्र कुमार, सहायक मंडल अभियंता पवन कुमार, स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी व आरपीएफ प्रभारी संतोष सिंह की ओर इस आयोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, आशीष तिवारी, जितेंद्र सिंह, अभिलाष चंद्र कौशल, ज्ञान बहादुर सिंह, राजेंद्र तिवारी, लालचंद कौशल, दीपक निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें