फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर घात लगाकर हमला

Sat, 04 Oct 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। बहराइच के महसी विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के चचेरे भाई रुपेंद्र सिंह पर बृहस्पतिवार रात घात लगाकर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना पश्चिम गांव चौराहे पर हुई। मामले में सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिम गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रुपेंद्र सिंह पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवारों ने हमला कर दिया। कोतवाली में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे वह बन्नावां गांव से निमंत्रण में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि पश्चिम गांव चौराहे के निकट घात लगाए बैठे विवेक सिंह, ऋषि कुमार, अंकुर गुप्ता निवासी पश्चिम गांव व जोगा प्रसाद, अभिषेक सिंह व शिवेंद्र सिंह निवासी जोहवाशर्की सहित 20 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

सभी हमलावर मोटरसाइकिल व एसयूवी से आए थे। रुपेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों ने चंदा मांगने के विवाद पर उन पर हमला लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान असलहा लहराकर डराया। शोर मचाने पर गांव वालों के आने पर सभी भाग गए। इस दौरान एक बाइक छूट गई। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर सात नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें