फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गायत्री प्रजापति पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल के अंदर जानलेवा हमले को लेकर प्रजापति समाज के लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष अवधेश प्रजापति के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गायत्री की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, लालजी प्रजापति, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति, पूर्व महामंत्री रामखेलावन प्रजापति, राकेश, रवि, राजेश प्रजापति आदि ने कहा कि गायत्री प्रजापति को तत्काल पेरोल पर रिहा किया जाए। जेल में उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। घटना की न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच कराकर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए।

मांगे पूरी न होने पर गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। आरोप लगाया कि यदि जेल में भी दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग सुरक्षित नहीं हैं तो यह लोकतंत्र व न्याय व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें