फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 5000 मीटर दौड़ में अमन व प्रीति अव्वल

Tue, 06 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के अंतर्गत सलोन जोन की क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मिनी स्टेडियम में दूसरे व अंतिम दिन आयोजित स्पर्धा में सीनियर बालकों की 5000 मीटर दौड़ में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज डीह के छात्र अमन यादव ने प्रथम, कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करहिया बाजार के छात्र नितिन ने द्वितीय, बालिकाओं में कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति ने प्रथम, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए खूब दम दिखाया। समापन समारोह में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सफल प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया गया है।
सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती ने प्रभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 3000 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग से समरजीत को प्रथम, आकाश कुमार को द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग से शांति पटेल को प्रथम, रुचि को द्वितीय, ऊंची कूद में जूनियर बालिका वर्ग से संध्या को प्रथम, शिवांशी को द्वितीय, सीनियर बालिका वर्ग से सोनम को प्रथम, मंजू को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

जूनियर बालिकाओं की गोला फेंक में रिहान ने प्रथम, इस्माइल ने द्वितीय, सीनियर बालकों की गोला फेंक में अखिलेश ने प्रथम, सुभाष ने द्वितीय, सीनियर बालकों की गोला फेंक में आशुतोष शर्मा ने प्रथम, सत्येंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान मिला। इसी तरह जूनियर बालकों की 400 मीटर दौड़ में अल्फाज ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय, सीनियर बालकों की 400 मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, मोहम्मद रजा ने द्वितीय, जूनियर बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में रेशमा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, सीनियर बालकों की 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद रजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिकाओं की भाला फेंक में आंचल को प्रथम, गरिमा को द्वितीय, सीनियर बालकों की भाला फेंक में विजय को प्रथम, निशांत को द्वितीय, जूनियर बालकों की भाला फेंक में सौरभ को प्रथम, रेहान को द्वितीय, जूनियर बालिकाओं की भाला फेंक में मोनी को प्रथम, मानसी को द्वितीय, सीनियर बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में सोनम को प्रथम, मंजू को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें