फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरफी में मिला एल्युमिनियम वर्क, चार नमूने फेल, सात दुकानदारों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बिक रही मिठाइयों में चांदी की जगह एल्युमिनियम वर्क लगाया जा रहा है। विधि विश्लेषण प्रयोगशाला लखनऊ की जांच में बरफी सेहत के लिए खतरनाक मिली है। प्रयोगशाला ने बरफी के नमूने को अनसेफ घोषित कर दिया है। इसके अलावा जांच में सेंधा नमक, बरफी और बेसन का नमूना भी फेल हो गया है। एफएसडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान ओवररेटिंग और नियमों का उल्लंघन पर सात दुकानदारों पर एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में मुकदमा कर दिया है।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने 08 अगस्त को डलमऊ क्षेत्र के घोरवारा में सर्वेश कुमार की दुकान से बरफी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। बुधवार को जांच रिपोर्ट आ गई है। बरफी के चांदी के स्थान पर एल्युमिनियम वर्क पाया गया, जिसके कारण बरफी को सेहत के लिए खतरनाक घोषित करते हुए नमूने को असुरक्षित कर दिया गया है।
इसके अलावा एफएसओ रमाशंकर के लालगंज क्षेत्र के ऐहार स्थित रामशंकर की दुकान भरा गया बरफी का नमूना भी फेल हो गया है। शिवगढ़ क्षेत्र के खुजरो के रामसजीवन की दुकान पर बिक रहा बेसन और ऊंचाहार के प्रदीप माहेश्वरी की दुकान पर बिक रहे सेधा नमक का नमूना भी फेल हो गया है। संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

एफएसओ अरुण कुमार ने दूध का नमूना फेल आने पर डलमऊ क्षेत्र के गंगादीन गांव निवासी दूधिये रामानंद के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा किया है। इसके अलावा सरसो तेल का नमूना फेल होने पर नाथखेड़ा डलमऊ निवासी शिवदर्शन पर मुकदमा किया गया है। बस स्टेशन चौराहा रायबरेली निवासी सुनील कुमार गुप्ता, जगतपुर के उडंवा निवासी जयशेर चौरसिया, सरेनी क्षेत्र के घूरे निवासी कमलेश कुमार, कल्लू का पुरवा निवासी आलोक सोनकर के खिलाफ भी एडीएम कोर्ट में मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें