साथ ही जिले से होकर चलने वाली कई अन्य ट्रेनों के निरस्त होने का एक-एक दिन समय निर्धारित कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को गतंव्य स्थान जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
जिले से होकर हर दिन करीब 30 हजार यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों के निरस्त होने की सूची देर शाम रेलवे अधिकारियों को भेजी गई।
स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि 8 जनवरी से 29 फरवरी तक ट्रेनों के निरस्त होने की सूची मिली है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद-हरिद्वार और जनता एक्सप्रेस 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
कोहरे, सर्दी के चलते ट्रेनों के निरस्त किया गया है। इसके तहत 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, 14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, 14202 रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी रद्द रहेगी।
14201 जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, 14207 पदमावत एक्सप्रेस, 14208 पदमावत एक्सप्रे रदद् रहेगी।
14209 विध्यांचल इंटरसिटी, 14210 विध्यांचल इंटरसिटी, 14257 काशी विश्वनाथ, 14258 काशी विश्वनाथ, 14308 बरेली-प्रयाग पैसेंजर, 13307 प्रयाग-बरेली पैसेंजर, 14219 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी व 14220 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी निरस्त रहेंगी।