फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और अर्चना ने दौड़ में मारी बाजी

Tue, 05 Jan 2016 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि इलाहाबाद बैक मुख्य शाखा प्रबंधक आरसी पंत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद भी जरूरी है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक आरपी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने डांस प्रस्तुत किया।

स्पोर्ट्स कैप्टन अनूप शुक्ला और हिमांशी ने मशाल प्रज्ज्वलित की। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुशांत यादव प्रथम, ऋषिकेश द्वितीय व अंकुर चौबे तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्चना सिंह प्रथम, प्रतिभा राय द्वितीय और रेनूका पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट छात्रा में हिमांशी सिंह प्रथम, प्रशंसा द्वितीय व स्वाती तृतीय स्थान पर रहीं।

छात्र में कोमल कुमार प्रथम, सौरभ सिंह द्वितीय, देवेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद छात्र वर्ग में नवीन ने प्रथम, जितेंद्र सिंह ने द्वितीय और रवींद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग में स्मृति सिंह प्रथम, वंदना कुमारी द्वितीय और शाब्या तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें