फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग राष्ट्रवादी-शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के सवाल पर कहा कि इसको लेकर बहुत दिनों से बहुत बातें हो रही हैं।
विज्ञापन

हिंदुस्तान में जितने भी लोग रहते हैं, सभी राष्ट्रवादी हैं। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के दावे पूरी तरह फेल हैं।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि रायबरेली के साथ ही अन्य प्रदेशों में सड़कों की हालत खराब है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। बावजूद सरकार विकास के दावे कर रही है जो गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने की जरूरत है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव सुबह सदर विधायक अदिति सिंह के पैतृक आवास लालूपुर चौहान पहुंचे और उनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने सदर विधायक अदिति सिंह के अलावा सभी परिवारीजनों से मुलाकात की और दुख जताया। साथ ही कहा कि हम दुख की इस घड़ी में आप सबके साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें