फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का बयान दुर्भाग्य पूर्ण, कर रहे छोटे मुंह बड़ी बात : नंदगोपाल

Thu, 11 May 2017 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को फरियादियों की समस्याएं सुनते मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान गुजरात के जवान क्यों शहीद नहीं होते पर उन्हें आड़े हाथ लिया। कहा कि अखिलेश का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। छोटे मुंह बड़ी बात कर रहे हैं। ऐसा कहकर उन्होंने देश के वीर सपूतों के साथ मजाक किया।
विज्ञापन


कहा कि विकास के नाम पर पूर्व सपा सरकार ने जनता को ठगा। काम पूरा नहीं हुआ और मेट्रो जैसे अन्य कार्यों का शुभारंभ पहले करा दिया।  अब तक जिले में एम्स शुरू न होने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह पूर्ववर्ती सरकारों की देन है।

यहां के विकास के नाम पर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। आदर्श गांव का चयन किया जाना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा गया है। अब तक वे आदर्श गांव का चयन नहीं कर पाई हैं। एम्स शुरू कराने समेत जिले के विकास कार्य कराने के लिए भाजपा प्रयासरत है।
विज्ञापन


कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। वह फिर चाहे जो हो। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में मीडिया कर्मियों का पूरा सम्मान है। उनके साथ किसी तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद एसपी गौरव सिंह से जगतपुर थानेदार रविंद्र मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें