फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर ही दरी बिछाकर लिटा दिया।
विज्ञापन

इससे महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं की समस्याओं को देखने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। ठंड में महिलाएं कई घंटे जमीन पर ठिठुरतीं रहीं।
माह के प्रत्येक मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं की नसबंदी की जाती है। आशा बहुएं अपने क्षेत्र की महिलाओं को प्रेरित कर नसबंदी के लिए सीएचसी लाती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी में 24 महिलाओं की नसबंदी की गई, लेकिन सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया। नसबंदी के बाद सभी महिलाओं को वार्ड में बेड पर न लिटाकर जमीन पर बिछाई गई दरी पर लिटा दिया।
कोरोना गाइडलाइन का भी पालन होता नहीं दिखाई पड़ा। सभी महिलाएं एक ही दरी पर सटकर लेटने को मजबूर थीं। न मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि नसबंदी के बाद महिलाएं दूसरी मंजिल पर जाने में असमर्थ थीं। इसलिए जमीन पर गद्दा बिछाकर उन्हें लिटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें