फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पार्किंग के बाद टूटा तार, युवक की मौत

Thu, 29 Sep 2016 12:40 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत पर बिखलते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज स्पार्किंग के साथ तार टूट गया। इसकी चपेट में आए एक युवक और भैंस की करंट से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब नाले में फंसी भैंस को ग्रामीण बाहर निकाल रहे थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अफसर मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपया आर्थिक सहायता और जांच के बाद विभागीय मदद दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीह थाना बाबू का पुरवा मजरे टेकारी सहन गांव के निवासी रामप्रकाश की भैंस टेकारी से मझिलहा मार्ग के किनारे नाले में फंस गई थी। भैंस को निकालने के लिए कुछ ग्रामीण गए थे। इसमें गांव का रामबिलास भी शामिल था।
विज्ञापन


इसी दौरान डीह उपकेंद्र से निकले टेकारी फीडर का तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर गिर गया। स्पार्किंग की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भाग निकले, जबकि रामबिलास का पैर फिसल जाने से वह गिर गया और करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही भैंस और रामबिलास की मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन विवेक खन्ना, अवर अभियंता सौरभ यादव मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारीजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। एक्सईएन ने बताया कि सुबह बूंदाबांदी होने की वजह से डिस्क पंचर हो गई थी।

इस वजह से स्पार्किंग के बाद तार टूट गया। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद पीड़ित परिवार को विभागीय सहायता दिलाई जाएगी। मृतक रामबिलास की कमाई से परिवार चलता था। उसकी मौत से पत्नी रामलली रोक-रोक बेहोश हो जाती है। पत्नी के अलावा बेटी शिवानी, हिमांशी, बेटा दीपू, छोटू भी पिता की मौत से गमजदा हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें