फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की छुट्टी के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Sat, 26 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शनिवार को ट्रेन के इंतजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली की छुट्टी के बाद नौकरी करने वाले मुसाफिरों का दिल्ली, लुधियाना समेत अन्य शहरों में आना जाना शुरू हो गया है। यही वजह रही कि शनिवार को ट्रेनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। हालात ये रहे कि ट्रेनों पर सवार होने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की तक करनी पड़ी।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री बेहाल रहे। पूछताछ काउंटरों पर ट्रेनों की लोकेशन की जानकारी के लिए भीड़ रही। एक तरफ यात्री परेशान रहे, वहीं आरपीएफ और जीआरपी के जवान नदारद रहे।

होली की छुट्ट खत्म होते ही शनिवार को लोगों के बाहर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। खासकर दिल्ली, लुधियाना समेत अन्य शहरों में नौकरी करने वालों की सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को पहले परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों लेट के बाद ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो उसमें बैठने के लिए मारामारी करनी पड़ी। यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जीआरपी, आरपीएफ जवान तक तैनात नहीं थे।

यात्री शमशेर सिंह, राहुल वाजपेयी, दिनेश यादव व शमशेर वर्मा का कहना था कि ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि स्टेशन आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता है। ट्रेनों के लेट होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें