फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी मारने पर अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
रामकुमार यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। टॉर्च की रोशनी मारने पर एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात की पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पदुमखेड़ा गांव निवासी रामकुमार (50) पुत्र रामभरोसे मंगलवार रात लगभग 8 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। इसी बीच गांव का रहने वाला नागेंद्र कुमार उर्फ पप्पू मोटरसाइकिल से उसके घर के बाहर से गुजरा।
बताते हैं कि रामकुमार ने उस पर टॉर्च से रोशनी मार दी, जिससे गुस्साए नारेंद्र ने रामकुमार को लात घूसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आनन-फानन परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी से लोगों का मौके पर मजमा लग गया। सभी ने महज टॉर्च की रोशनी मारने पर हत्या कर देने पर नाराजगी जताई। परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। कार्यवाहक कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कलावती की तहरीर पर नरेंद्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें