बेठक करतीं डीएम माला श्रीवास्तव व मौजूद अन्य अधिकारी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डीएम माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन में शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, जिसमें लोक निर्माण विभाग के एक्सईन व एनएचएआई के अधिकारियों को चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर संकेतांक बोर्ड, साइड पट्टी व स्पीड ब्रेकर बनवाने के आदेश दिए।
एआरटीओ को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने को कहा। खासकर बच्चों को स्कूलों में ट्रैफिक नियम के बारे में जागरूक करने का फरमान जारी किया।
डीएम ने एआरटीओ से सभी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेजों में ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पंफलेट बंटवाने के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों की चेकिंग कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा के तहत डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टेंपों व टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त अभियान चलाने को कहा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछली जनवरी से 30 अप्रैल तक हेलमेट न लगाने वाले 1467 वाहनों का चालान व एक वाहन बंद किया गया।
बिना सीट बेल्ट के मिले 123 वाहनों का चालान व 75 बंद किए गए। ओवरलोड में 162 चालान व 132 बंद हुए। एयर प्रदूषण के 92 चालान व 74 बंद, ध्वनि प्रदूषण के 71 चालान व 48 बंद, अनधिकृत संचालन के 67 चालान व 26 बंद किए गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।