फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर ब्लॉक के छह सचिवों से वसूली के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक में मनरेगा से कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट में मनमानी पकड़ी गई है। अब चार ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। किसी सचिव से 400 रुपये तो किसी से 308 रुपये की वसूली होनी है। चारों सचिवों से 1508 रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन

हरचंदपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों सेरी, टांडा, पिंडरी सरगही और पश्चिम गांव में मनरेगा से कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट की गई। सोशल ऑडिट टीम ने चारों गांवों में कार्यों में लापरवाही पकड़ी।
सोशल ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ग्राम विकास अधिकारी सेरी अंजली वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी टांडा मोहित सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी पिंडरी सरगही नितिन कुमार से चार-चार सौ रुपये, ग्राम विकास अधिकारी पश्चिम गांव अनिल कुमार से 308 रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा ने बताया कि हरचंदपुर ब्लॉक के क्षेत्र के चार गांवों के सचिवों से सोशल ऑडिट के बाद 1508 रुपये की वसूली कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें