फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 25 ग्राम रोजगार सेवकों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक बैठक में न पहुंचना 25 ग्राम रोजगार सेवकों को महंगा पड़ गया। बीडीओ ने रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे रोजगार सेवकों में बेचैनी है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ तेजराम वर्मा ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा के लिए रोजगार सेवकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में 40 रोजगार सेवकों की जगह महज 15 रोजगार सेवक ही शामिल हुए।
बैठक से 25 रोजगार सेवक नदारद रहे। इससे नाराज बीडीओ ने रोजगार सेवकों को नोटिस भेजकर बैठक में न आने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने बताया कि बैठक से नदारद रहने वाले पंचायत मित्रों से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें