फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे और विरोध के बीच ढहाया गया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे सराय मानिक स्थित प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे को तहसील की टीम ने विरोध के बीच ढहा दिया। अतिक्रमणकारियों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया। मकान ढहता देख एक लड़का बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पूरे पांडेय मजरे सराय मानिक के पास प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर गांव के ही रामसजीवन, छोटेलाल व धर्मेश आदि ने कब्जा करके अवैध निर्माण करवा लिया था।
बीईओ शिवशंकर मिश्रा ने पांच दिन पूर्व नोटिस चस्पा कराकर अवैध कब्जा हटाने को कहा था। वहीं पर रामबहादुर, हरभजन, विजय व नरसिंह ने शौचालय बनाकर अवैध कब्जा किया था। मंगलवार को सलोन तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सारे अवैध निर्माण ढहा दिए।
विज्ञापन

मौके पर कब्जेदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। जिसे पुलिस ने खदेड़ा। वहीं मौके पर धर्मेश के पुत्र विशाल अपना निर्माण गिरता देख कर बेहोश हो गया। थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने उसे अस्पताल भेजा। तहसीलदार ने बताया कि विद्यालय व ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जेदारों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें