फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह पर हुई एक चूक शिक्षिका को पड़ी भारी, बीएसए ने लापरवाही पर किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे मलंगा में गणतंत्र दिवस पर उल्टा झंडारोहण करने के मामले में इंचार्ज हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लालगंज से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पूरे मलंगा में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गोमती देवी ने उल्टा झंडारोहण किया।
यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन है। बीएसए ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लालगंज से संबद्ध कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें