फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर हुआ बेकाबू, बाइकों को रौंदता हुआ दुकान में घुसा, एक युवक घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबी बाइकें। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को रौंदते हुए दुकानों में जा घुसा। इससे दो दुकानों के शटर टूट गए। वहीं चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चार बाइकों को रौंदता हुआ खंभे से टकराने के बाद मोहम्मद इरफान और बउआ मिश्र की परचून की दुकान में जा घुसा। इससे दोनों दुकानों के शटर टूट गए।
इसी दौरान आशीष गुप्ता निवासी रालपुर चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सड़क किनारे खड़ी गौरव निवासी कंजास, रामनरेश निवासी पूरे मीही, अनिल कुमार निवासी रालपुर, इरफान निवासी बेनी माधवगंज की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को कोतवाली लाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें