फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: व्यापारियों से धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Wed, 12 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सिंधी कॉलोनी में आयोजित समाजवादी पीडीए जन पंचायत में मौजूद सपाई व व्यापारी। 
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों से धोखा करने और कारोबार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सपा ने आगामी चुनाव में सिख समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने का वादा किया। सरकार बनने पर सिख आयोग के गठन का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सपा प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ने सदर विधानसभा क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में मंगलवार को समाजवादी पीडीए जन पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर व्यापारियों पर भारी कर लगाने और सहूलियत न देने का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर व्यापारियों, किसानों, मजदूरों और छात्रों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह मोंगा, सतपाल सिंह बग्गा, इंद्रजीत सिंह, बलजीत सिंह मखीजा,सपा जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, राजेश मौर्य, फहीम अहमद, नरेंद्र सिंह सलूजा, दविंदर सिंह मल्होत्रा, इंद्रजीत सिंह, बलवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें