उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
नाली से पानी निकलने को लेकर कहासुनी
मामला गदागंज थाना क्षेत्र के नेवादा पट्टी धीरनपुर गांव का है। गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे घर का पानी निकलने को लेकर पड़ोसी शिवाकांत मिश्रा, ललित कुमार, अमित कुमार, उमेश मिश्रा, रमाकांत से बातचीत हो रही थी।