फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत, महिला गंभीर

Fri, 07 Oct 2016 12:46 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज-रायबरेली मार्ग पर मॉर्डन रेल कोच कारखाना के पास हुई मार्ग दुर्घटना में एक दो महीने के मासूम की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के दुबई गांव निवासी नितेश यादव अपनी पत्नी शांती देवी व दो महीने के पुत्र मयंक यादव के साथ बाइक से रायबरेली जा रहे थे।
विज्ञापन


मॉर्डन रेल कोच कारखाना के मुख्य गेट के सामने एक चालक ने बाइक के सामने अचानक लोडर मोड़ दिया। बचने के प्रयास में नितेश ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों गिर गए। बच्चे के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें