महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मंगलवार रात सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें डांस, गीत के साथ फैंसी ड्रेस में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। इससे पहले शुभारंभ पीके चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रिया, गौरी, खुशी, पूर्वी, कृति, निधि, स्तुति व गरिमा ने गजानना गजानना पार्वती नन्दन गजाननान प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुर्गा स्तुति ऐ गिरी नंदनी... पर शिखा अग्रवाल, गरिमा, रक्षा रिक्षता, प्रियंका, रुचिता, निधिका, सोनिया व रजनी ने डांस किया।
वीर शहीदों को नमन पर प्रिया अग्रवाल समेत 25 सदस्यीय टीम ने देशप्रेम की झलक दिखाई। फैंसी ड्रेस जूनियर में आरोही प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय, नैंसी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर में कृष्णा प्रथम, ऐंजल द्वितीय, तन्मय तृतीय रहे।
एकल नृत्य प्रतियोगिता जूनियर में नंदिनी प्रथम, ऐंजल द्वितीय, तन्मय तृतीय, सीनियर में गौरी प्रथम, निखिल द्वितीय, समीक्षा तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान विलक्षण प्रतिभा सम्मान ऐंजल जैन को दिया गया। इस मौके पर हरीश मुरारका, अनूप अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अभिषेक गोयल, पवन गुप्ता, रमेश अग्रवाल, कमलेश जैन आदि मौजूद रहे।