फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट में फंसा दुपट्टा, बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को खेत में पानी भरवाने गई बालिका की पंपिंग सेट में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विशुनपुर निवासी राम सुमिरन मजदूरी करता है। वह गांव के ही एक व्यक्ति से दो बीघा खेत बटाई पर लिए है। सुबह वह खेत में धान की नर्सरी डालने के लिए पानी भरने गया था।
विज्ञापन

उसके साथ उसकी बेटी निधि (13) भी गई थी। पंपिंग सेट चलाकर राम सुमिरन खेत में पानी भरने चला गया। इसी दौरान निधि का दुपट्टा पंपिंग सेट में फंस गया।
इससे वह पंपिंग सेट की चपेट में आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसका गला कस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
बच्ची की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें