फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, प्रधान को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम अवैध अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर कुछ लोगों ने न सिर्फ पथराव किया, बल्कि ग्राम प्रधान को जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया। इससे भगदड़ मच गई। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हरचंदपुर के प्यारेपुर गांव में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया था। शिकायत पर एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था।
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम अवैध अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान कुछ दबंग किस्म के लोगों ने अवैध अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए राजस्व कर्मियों और जेसीबी मशीन पर पथराव शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान रामलखन को पीटने के लिए दौड़ाया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। राजस्व कर्मियों ने भागकर जान बचाई। प्रधान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक ग्रामीण अपने दो बेटों के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की नियत से दौड़ाया। साथ ही राजस्व टीम पर पथराव किया। थानेदार सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें