फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत तो कहीं ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों-राही (रायबरेली)। सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

खीरों क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से युवक की मौत हो गई, जबकि भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी पुल पर बाइक सवार दो भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई।
खीरों के हरदी गांव निवासी सूर्यकरन (25) बाइक से सेमरी चौराहे से अपने मामा बुद्धिलाल को लेकर घर आ रहा था। तभी खुष्टी गांव के पास बाइक सवार अमित गौतम निवासी चंदरपुर थाना बारा सरवर जिला उन्नाव से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां सूर्यकरन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। अमित और बुद्धिलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूर्यकरन की भतीजी रागिनी की शादी 18 अप्रैल को है। मौत की खबर पहुंचते ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी पुल पर बाइक सवार दो भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बड़े भाई की मौत हो गई।
पूरे दल सिंह मजरे बेलाभेला गांव निवासी कमलेश (40) छोटा भाई मोहनलाल (35) बाइक से रायबरेली जा रहे थे। सई नदी पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
इससे कमलेश की मौत हो गई। मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खुचमा मोड़ के पास बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया। घायल अनूप (40) निवासी चमेला नगर थाना मिल एरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें