फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बाल्हेमऊ गांव के निकट बुधवार देर शाम बाइक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बहाई गांव निवासी खैरुल (36) व पप्पू उर्फ रहीसुद्दीन (50) एक बाइक पर सवार होकर रायबरेली से लालगंज की ओर आ रहे थे। तभी रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई।
जिससे बाइक सवार खैरुल व पप्पू उर्फ रहीसुद्दीन व कार पर सवार पूरे बछऊ मजरे बन्नामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि गंभीर रूप से घायल पप्पू उर्फ रहीसुद्दीन को जिला अस्पताल भेजा गया है। खैरुल को घटनास्थल से जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई है।
एसआई दीपक पटेल ने बताया कि धर्मेंद्र कार में गंभीर अवस्था में फंसा हुआ मिला। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें