फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराने के बाद खंभे से भिड़ी बेकाबू कार, सूबेदार मेजर और उनकी पत्नी की मौत

Sat, 23 Apr 2022 08:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पिछला बांया टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हुई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सूबेदार और उनकी पत्नी को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कन्नावा गांव के निकट शनिवार की शाम बेकाबू कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सीसीटीवी लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। कार में सवार सूबेदार मेजर और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पिछला बांया टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हुई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सूबेदार और उनकी पत्नी को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की जांच की और शवों को कब्जे में लिया। मध्य प्रदेश प्रांत के रीवां के रहने वाले हनुमानदीन शर्मा (52) शाम को अपनी पत्नी सुभद्रा शर्मा (45) के साथ बाराबंकी से अपने घर वापस रींवा मध्य प्रदेश कार से जा रहे थे। 

हनुमानदीन शर्मा सेना में सूबेदार मेजर थे और उनकी तैनाती इस समय बाराबंकी में थी। हनुमानदीन शर्मा कार खुद चला रहे थे। वह जैसे ही कन्नांवा गांव के पास पावर स्टेशन के करीब पहुंचे अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद सीसीटीवी लगे खंभे से जा भिड़ी। हादसे में पति-पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार का पिछला बायां टायर फटने से कार अनियंत्रित हुई और यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मृतक हनुमानदीन शर्मा के बाराबंकी कार्यालय को सूचित किया है। उधर, कार्यवाहक थानेदार जिबराइल अहमद का कहना है कि टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइजर से टकराई और फिर पोल से जा टकराई। इसमें सूबेदार और उनकी पत्नी की मौत हुई है। मृतक के परिजनों तथा उनके कार्यालय के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह का कहना है कि हादसे में दंपती की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें