फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़ा अबीर गुलाल, गले मिल दी बधाई

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को इंदिरा नगर में होली पर्व पर रंग खेलते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार और मंगलवार को खुशियों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले लोगों ने रंग खेला और फिर शाम को घरों पर जाकर गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। सुबह बच्चे पिचकारियां लेकर घरों से निकल पड़े। हर आने-जाने वाले पर रंग डाला। पुरुष व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली ने होली की उमंग और रंगों के बौछार के बीच खूब हुड़दंग किया। हर तरफ जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, गोरा बाजार आदि स्थानों पर खूब रंग खेला गया। सबसे अधिक हुड़दंग घंटाघर चौराहा और रामकृपाल चौराहा पर हुआ। यहां पर एक दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगाया। कपड़े फाड़ दिए। डीजे पर होली गीतों के बीच युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया। मोहल्ले में बच्चों की टोलियां हाथों में पिचकारी लेकर निकली। इस दौरान जो जहां दिखा, वहां पर उसे रंग से सराबोर कर दयिा। ग्रामीण अंचलों में रंग खेलने के साथ फाग गायन भी हुआ।
इंदिरा नगर मोहल्ले में भी लोगों ने खूब रंग खेला। यहां पर ढोल मंजीरा बजाते हुए लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। डीजे की धुन पर भी लोग खूब थिरके और रंग खेला। राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव में महेश त्रिवेदी के घर पर फाग का आयोजन हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। होली पर कहीं उपद्रव न हो, इसको लेकर रतापुुर चौराहा, पुलिस लाइंस, नेहरू नगर, बस स्टेशन, गोरा बाजार, बरगद चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। पुलिस अफसर क्षेत्र भ्रमण पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन

गुझिया-पापड़ का उठाया मजा
रंग खेलने के बाद लोग एक दूसरे के घर पहुंचे और गले मिलकर होली की बधाई दी। सोमवार और मंगलवार को होली को लेकर खुशी का माहौल रहा। नए कपड़े पहनकर लोगों से होली मिलने पहुंच गए। गुझिया-पापड़ खाकर होली का मजा उठाया। मोबाइल फोन और व्हाट्सएप पर भी लोग एक-दूसरे को होली की बधाई देते रहे।
पुलिस कर्मियों संग एसपी ने खेली होली
सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व संपन्न होने के बाद मंगलवार को पुलिस लाइंस में पुुलिस कर्मियों ने होली खेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सीओ, थानेदारों समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली। एक दूसरे को रंग लाया और खूब थिरके। एसपी संग होली खेलने के लिए पुलिस कर्मियों में होड़ रही। एसपी ने पुलिस कर्मियों को होली की बधाई दी और कहा कि सभी की वजह से होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सदर कोतवाल अतुल ंसिंह, प्रतिसार निरीक्षक बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें