फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर, होर्डिंग्स से पटे कस्बे व गांव, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। अधिसूचना जारी होने के बाद पांच दिन बाद भी क्षेत्र चुनाव सामग्री से पटे हुए हैं। किसी को भी आचार संहिता के अनुपालन की फुरसत नहीं है। दावेदार भरकम भीड़ और बिना अनुमति के प्रचार वाहन तथा ध्वनि यंत्रों के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। होर्डिंग व पोस्टरों से गांव, कस्बे पटे हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी से लगातार चुनाव आचार संहिता धज्जियां उड़ रही है।
विज्ञापन

डलमऊ तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार जोड़तोड़ से चुनाव प्रचार प्रसार में लगे है। मतदाताओं को लुभाने के लिए होर्डिंग्स लगाई गई हैं। बिना अनुमति वाहन व ध्वनि प्रचारक यंत्र के साथ गांव गलियों में चुनाव प्रचार किया जा रहा है, लेकिन आचार संहिता का पालन प्रशासन नहीं करा पा रहा है। क्षेत्र के सराय दिलावर, सलेमपुर, बराराबुजुर्ग, करौली दमा सहित अन्य गांवों की गलियां पोस्टर व होर्डिंग से पटी हुई हैं। यही नहीं बिजली विभाग की अनुमति के बिना विद्युत पोलों में भी होर्डिंग लगाई गई हैं।
एसडीएम विजय कुमार का कहना है कि संबंधित थानों की पुलिस को गांवों में जाकर चुनाव सामग्रियों को सार्वजनिक स्थानों से हटवाने के आदेश दिए गए हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें