फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सौ मीटर दौड़ में अभिषेक और सृष्टि ने बाजी मारी

Fri, 12 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्य‌ालय में आयोजित खेलकूद के दौरान दौड़ में अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
रायबरेली। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकशी तथा विभिन्न एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रथम पाली में रमन सदन और द्वितीय पाली में टैगोर सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान बनाया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की ऊर्जा और खेल कौशल देखकर दर्शकों में भी उत्साह भर गया। शिक्षकों की देखरेख में सभी प्रतियोगिताएं सुचारु रूप से कराई गईं। विभिन्न वर्गों के 40 से अधिक मुकाबले हुए। मुख्य रूप से बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक भट्ट ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और प्रभात शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सृष्टि को पहला, महविश को दूसरा और अपूर्वा सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विद्यालय के चारों सदनों सुभाष सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन के साथ स्कूल के स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिससे बच्चे खुशी से चहक उठे। प्राचार्य ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का भी इससे विकास होता है। उप प्राचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी (प्रथम पाली) व उप प्राचार्य रमेश चंद्र दूबे (द्वितीय पाली), दोनों पालियों के प्रधानाध्यापकों आरबी शर्मा व कमलेश कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सुनीत यादव, अमिता अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह, मिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें